कानपुर, अगस्त 22 -- Kanpur News: घाटमपुर, संवाददाता। स्कूल भवन निर्माण की मांग को लेकर शनिवार को घाटमपुर में जेन अल्फा ने प्रदर्शन किया। छात्रों ने बताया कि पिछले तीन साल से दो कमरों के साथ खुले में कक्षाएं लग रही हैं, कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। यमुना तटवर्ती समूही भटपुरवा गांव में प्राथमिक विद्यालय के नए भवन की मांग को लेकर जेन अल्फा ने स्कूल के बाहर आक्रोश जताया। तकरीबन तीन घंटे चले प्रदर्शन के बाद मौके पर पहुंचे बीईओ ने एक माह के अंदर स्कूल निर्माण शुरू कराने का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि एक दशक से जर्जर स्कूल के भवन का एक हिस्सा 2023 में गिर गया था। यह भी पढ़ें- Kanpur News: विद्यालय भवन निर्माण की मांग को लेकर जेन अल्फा का प्रदर्शन इसमें एक बच्ची घायल हो गई थी। इसके बाद उसी साल विभाग की परमीशन...