Kanpur News: स्कूल बस का इंतजार कर रहे मासूम पर बंदरों का हमला
कानपुर, अक्टूबर 14 -- Kanpur News: कानपुर दक्षिण, संवाददाता। ट्रैफिक पुलिस लाइन के आसपास बंदरों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि स्कूल जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे आठ साल के मासूम पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। बंदरों ने बच्चे के पैर में कई जगह काटकर उसे लहूलुहान कर दिया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर लाठी-डंडे लेकर दौड़े क्षेत्रीय लोगों ने किसी तरह उसे बंदरों के झुंड से बचाया। इसके बाद परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज कराया गया। घटना के बाद पुलिसकर्मियों के परिवारों में आक्रोश है। क्षेत्रीय लोगों ने वन विभाग से बंदरों को पकड़वाने की मांग की है। जीआरपी में तैनात सिपाही अमित यादव अपने परिवार के साथ ट्रैफिक पुलिस लाइन में रहते हैं। अमित ने बताया कि उनका आठ वर्षीय बेटा शौर्य कृष्णापुरम स्थित एक स्कूल में कक्षा दो का छात्र है। सोमवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.