Kanpur News: स्कूलों की खुली पोल, कई जगह मिली गंदगी
कानपुर, अगस्त 25 -- Kanpur News: कानपुर। जेन-जी और जेन-अल्फा आंदोलन के बाद अब प्रशासनिक अधिकारी भी सक्रिय हो गए हैं। स्कूलों में गंदगी को लेकर एडीएम सिटी आलोक गुप्ता ने मंगलवार को कई स्कूलों का जायजा लिया। इनमें ज्यादातर जगह स्कूल परिसर में गंदगी मिली। अब सभी स्कूलों में अभियान चलाकर सफाई कराई जाएगी। एडीएम सिटी आलोक गुप्ता ने बताया कि प्राइमरी विद्यालय कन्या पांडु नगर, कम्पोजिट विद्यालय बर्रा खंड किदवई नगर, प्राइमरी विद्यालय हूलागंज खंड प्रेमनगर, प्राइमरी विद्यालय फीलखाना एक और दो में औचक निरीक्षण किया गया। कई जगह स्कूल परिसर में गंदगी का अंबार मिला है। स्कूल के बाहर भी गंदगी पाई गई है। सभी जगह की रिपोर्ट तैयार करके डीएम को सौंपी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.