कानपुर, सितम्बर 30 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले के 313 विद्यालयों में बच्चों के आवागमन के लिए 1097 वाहन संचालित हैं। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी स्कूल वाहनों की नियमित जांच कराई जाए। इन वाहनों के चालकों का चरित्र सत्यापन, ड्राइविंग लाइसेंस की वैधता और स्वास्थ्य परीक्षण प्राथमिकता के आधार पर करें। यह निर्देश डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने दिए। बुधवार को जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। उन्होंने कहा कि महिलाएं व बालिकाओं की बसों में महिला परिचालक जरूरी है। बच्चों की सुरक्षा की निगरानी केवल विद्यालयों से संबद्ध वाहनों तक सीमित न रखी जाए। टेंपो, ई-रिक्शा एवं अन्य निजी वाहनों से स्कूल आने-जाने वाले बच्चों की सुर...