Kanpur News: स्कूटी चालक की गिरफ्तारी को लेकर आक्रोशित परिजनों का हंगामा
कानपुर, जुलाई 14 -- Kanpur News: कानपुर। वीआईपी रोड पर स्कूटी की टक्कर से 58 वर्षीय मुन्नालाल रजक की मौत के मामले में मंगलवार को परिजन ने आरोपित की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। पोस्टमार्टम प्रक्रिया के बाद परिजन आरोपित की गिरफ्तारी नहीं होने तक अंतिम संस्कार नहीं करने की बात पर अड़ गए। कोहना थाना प्रभारी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। करीब एक घंटे चले हंगामे के बाद परिजन ने अंतिम संस्कार किया। तिलक नगर निवासी मुन्नालाल कपड़ों की धुलाई व प्रेस करते थे। रविवार दोपहर को वह साइकिल लेकर सब्जी खरीदने बाजार गए थे। आरोप है कि जहां से लौटते वक्त सृष्टि अपार्टमेंट के पास तेज रफ्तार स्कूटी चालक ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हैलट अस्पताल में उपचार के बाद सोमवार को उनकी मौत हो गई। मंगलवार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.