Kanpur News: सो रहे दंपति पर नकाबपोशों ने धारदार हथियार से बोला हमला, युवक की मौत
कानपुर, अगस्त 8 -- Kanpur News: घाटमपुर, संवाददाता।साढ़ थाना क्षेत्र के देवसढ़ गांव में शुक्रवार देर रात बदमाशों ने सो रहे दंपति पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। हमले में युवक की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी गंभीर घायल हो गई। इस दौरान बगल में सो रही पांच माह की दुधमुंही बच्ची को बदमाशों ने किसी भी प्रकार की चोट नहीं पहुंचाई। घटना के बाद बदमाश युवक की बाइक व घर के सीसीटीवी व डीवीआर लेकर भाग निकले। सूचना पर डीसीपी सहित भारी फोर्स मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने फारेंसिक व डाग स्कवायड टीम को मौके पर बुलाकर जांच पड़ताल की। देवसढ़ निवासी मुमताज उर्फ कल्लू (30) एक डेयरी का वाहन चलाता है। करीब दो साल पहले उसने गांव से एक किमी. दूर अपने खेत में घर बनाकर पत्नी शाहजहां के साथ रहना शुरु कर दिया। दोनों के एक चार माह की बेटी भी है। बताया गया कि शुक्रवार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.