कानपुर, सितम्बर 8 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। गश्त पिकेट नदारद रहने व वारदातों की रिपोर्ट लिखने में हीलाहवाली से रूरा क्षेत्र में चोर बेलगाम हैं। पुलिस की कार्यशैली का फायदा उठा कर चोर घरों व मंदिरों को निशाना बना रहे हैं। सोमवार रात चोरों ने अंबियापुर के एक घर से लाखों कीमत के सोने-चांदी के आभूषण नगदी व सामान पार कर दिया। जबकि जिनई गांव स्थित वाणेश्वर महादेव मंदिर से चोर दानपात्र चोरी कर ले गए। पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज करने के बाजय जांच की बात कहकर टरका दिया।

चोरी की घटनाएँ बढ़ रही हैं रूरा थाना क्षेत्र के चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। सोमवार रात में चोरों ने अंबियापुर गांव के रहने वाले गोरेलाल के घर में घुसकर कमरे का ताला तोड़कर चोर बक्से में रखे सोने चांदी के करीब दो लाख के आभूषण, नगदी व ...