कानपुर, अक्टूबर 19 -- Kanpur News: मंगलपुर। थाना क्षेत्र के रानेपुर रसूलाबाद गांव निवासी बनाजी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत उसके खेत पर 10 एचपी का सोलर पैनल सेट लगाया गया था। रात अज्ञात चोर खेत पर लगे सोलर पैनल सेट के 17 पैनल चोरी कर ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन व चोरों की तलाश शुरू की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...