Kanpur News: सोता रहा ठेकेदार का परिवार, मकान से 5.50 लाख का माल
कानपुर, अक्टूबर 14 -- Kanpur News: कानपुर दक्षिण। नौबस्ता के राजीव विहार में मंगलवार देर रात चोरों ने ठेकेदार के मकान पर धावा बोल दिया। छत के रास्ते से मकान में घुसे शातिर नकदी और जेवरात समेत करीब 5.50 लाख रुपये का माल उड़ा ले गए। वारदात वक्त परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने कमरों में सो रहे थे। बुधवार तड़के स्टोर रूम का ताला टूटा मिलने पर चोरी की जानकारी हुई। पुलिस ने फॉरेंसिक व डॉग स्क्वायड टीम बुलाकर साक्ष्यों का संकलन किया। वहीं सीसी कैमरों की फुटेज खंगालने पर एक संदिग्ध युवक दिखा है। मामले की रिपोर्ट दर्ज हो गई है। नौबस्ता थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि फुटेज में देर रात करीब 2:38 बजे हुडी पहने एक संदिग्ध युवक कैद मिला है, जिसकी धरपकड़ के लिए पुलिस टीम लगी है।
पुलिस ने शुरू की जांच राजीव विहार निवासी दिलीप वर्मा लेबर ठेकेदार हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.