कानपुर, सितम्बर 27 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। सेवा संकल्प अभियान के तहत डीएम के निर्देश पर जनपद में आमजन तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं को सरल, सुगम एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाने के उद्देश्य से सेवा सेतु अभियान के तहत विकास खंड डेरापुर, संदलपुर, राजपुर में सात दिवसीय विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। आयोजित शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल स्थापित कर नागरिकों को विभागीय योजनाओं, पात्रता मानकों, आवश्यक अभिलेखों तथा आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही समस्याओं का समाधान करते हुए उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने की कार्यवाही भी की गई। शिविरों में पात्र लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत प्रमाण पत्र, स्वीकृति पत्र, चेक एवं अन्य लाभ संबंधी दस्तावेज वितर...