कानपुर, अक्टूबर 4 -- Kanpur News: कानपुर। सेवा संकल्प अभियान में रविवार को किदवई नगर फाउंटेन पार्क में हेल्दी बेबी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपर श्रमायुक्त शमीम अख्तर रहे। मुख्य अतिथि ने बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया। साथ ही, हेल्दी बेबी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर एक महिला लाभार्थी को हेल्दी बेबी प्रतियोगिता प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। उनके बेहतर स्वास्थ्य व पोषण के लिए प्रोत्साहित किया गया। मुख्य अतिथि ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना और पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करना है। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: आंगनबाड़ी के बच्चों को मुख्यमंत्री हस्ताक्षरित प्रमाणपत्र किया हुआ वितरण

हिंदी हिन्दुस्त...