कानपुर, अक्टूबर 6 -- Kanpur News: कानपुर। बैंक ऑफ बड़ौदा ने सेवा संकल्प अभियान के तहत कल्याणपुर ब्लॉक क्षेत्र में एक मेगा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आमजन और बैंक ग्राहकों को वित्तीय समावेशन, बैंकिंग योजनाओं तथा सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग के प्रति जागरूक किया गया। बैंक अधिकारियों ने बताया कि ओटीपी, एटीएम कार्ड पिन, सीवीवी, पासवर्ड, यूपीआई पिन और बैंक खाते से जुड़ी अन्य गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करें। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीडीओ संदीप कुमार रहे। कार्यक्रम का आयोजन बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबंधक राहुल कुरील ने किया था। इस अवसर पर एलडीएम आदित्य चंद्रा आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- ओटीपी-यूपीआई पिन बताया तो खाते से रकम साफ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...