कानपुर, अगस्त 12 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। सेवा भारती कानपुर प्रांत की ओर से युवा कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना और संगठनात्मक कौशल को बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय 'युवा आयाम प्रशिक्षण वर्ग' बुधवार को सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम 11 और 12 अगस्त को चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय स्थित लाल बहादुर शास्त्री कृषक सभागार में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण वर्ग में कानपुर प्रांत के विभिन्न जिलों से आए युवा कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुधीर और राष्ट्रीय मंत्री रामेन्द्र ने कार्यकर्ताओं को विभिन्न विषयों की जानकारी दी। वक्ताओं ने युवाओं से सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने और समाजहित में अपनी क्षमताओं का उपयोग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सेवा भारती...