Kanpur News: सेमेस्टर परीक्षा की तैयारी पूरी, प्रवेशपत्र जारी
कानपुर, नवम्बर 7 -- Kanpur News: कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) से संबद्ध कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, औरैया व कन्नौज स्थित 600 से अधिक महाविद्यालयों की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं 14 नवंबर से शुरू हो रही हैं। विवि प्रशासन ने परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली है और प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए गए हैं। विवि के परीक्षा नियंत्रक राकेश कुमार ने बताया कि परीक्षा के लिए 56 नोडल परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। वहीं, 399 परीक्षा केंद्रों पर करीब साढ़े चार लाख से अधिक छात्र-छात्राओं की परीक्षा संपन्न कराई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.