Kanpur News: सेंट्रल पर परीक्षार्थियों का बढ़ा लोड तो दौड़ेंगी स्पेशल ट्रेनें
कानपुर, अगस्त 22 -- Kanpur News: कानपुर। शहर के कई सेंटरों पर रविवार को अवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा के मद्देनजर सुरक्षा और आवाजाही के विशेष इंतजाम किए हैं। जीआरपी आरपीएफ की 12 टीमें रस्सा और अन्य सुरक्षा उपकरणों के साथ सक्रिय रहेंगी। वहीं, रेल प्रशासन ने परीक्षार्थियों की भीड़ बढ़ने पर चार रैक रिजर्व में खड़े करा दिए हैं। जरूरत पर इनको रूटों पर दौड़ा दिया जाएगा। आरपीएफ प्रभारी एसएन पाटीदार और जीआरपी प्रभारी ओएन सिंह ने बताया कि रात 12 बजे से ही क्यूआरटी सक्रिय हो गई है। यह रविवार की रात सक्रिय रहेगी। रोडवेज ई-बस सेवा प्रबंधन ने बताया कि परीक्षा के मद्देनजर सिटी बसों का संचालन रविवार की सुबह 5 बजे से कराया जाएगा। घंटाघर से विभिन्न रूटों के लिए 25 बसों को रिजर्व में लगाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.