कानपुर, सितम्बर 21 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। पिछले दिनों ट्रेनों में कानपुर सेंट्रल से चंदारी, रूमा, सरसौल सेक्शनों पर पत्थरबाजी की घटनाओं को लेकर आरपीएफ, जीआरपी ने ट्रैक किनारे के बस्तियों में जाकर जागरूकता शिविर लगाया। बस्ती के लोगों से कहा कि पत्थरबाजी तो दंडनीय अपराध है ही, साथ ही छोटी गलती किसी की जान तक के लिए खतरा पैदा कर सकती है। सुजातगंज के पार्षद नफीस के साथ बस्तियों में जाकर आरपीएफ प्रभारी एसएन पाटीदार, जीआरपी प्रभारी ओएन सिंह ने लोगों को जागरूक किया। बच्चों से कहा कि वह शरारत न करें। साथ ही लोगों से अनधिकृत रूप से रेल लाइन पार न करने का सुझाव दिया। यह भी पढ़ें- रेलवे ट्रैक पर सेल्फी व अवैध रूप से प्रवेश से बचने की यात्रियों को दी गई हिदायत कई लोगों को पुलिस ने मोबाइल नंबर भी दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...