Kanpur News: सेंट्रल के रीडेवलपमेंट में ट्रैक की गुणवत्ता परखेंगे रेलवे बोर्ड सदस्य
कानपुर, अगस्त 7 -- Kanpur News: कानपुर। रेलवे बोर्ड के सदस्य वीके गुप्त (इंफ्रा) शनिवार को सुबह श्रमशक्ति एक्सप्रेस से कानपुर सेंट्रल आएंगे। इसके बाद कानपुर सेंट्रल पर रीडेवलपमेंट के चल रहे कार्यों का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद कालिंदी एक्सप्रेस से विंडो ट्रॉली निरीक्षण करते हुए प्रयागराज जाएंगे। निरीक्षण के दौरान बीच के स्टेशन की साफ सफाई के अलावा ट्रैक की गुणवत्ता और चंदारी से सूबेदारगंज तक कवच के हो चुके कार्य की संरक्षा प्रणाली को भी परखेंगे। रेलवे अफसरों ने बताया कि अफसरों के साथ निरीक्षण के दौरान पूरा फोकस संरक्षा और उससे जुड़े संयंत्रों पर होगा। इसके अलावा रीडेवलपमेंट के कानपुर में हो रहे कार्य में किस वजह से बाधा आ रही है, इससे काम लेट हुआ। इस पर भी मंथन करेंगे। इन चीजों को दूर करा कार्य को गति देने के लिए जिम्मेदारों से कहेंगे। वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.