कानपुर, सितम्बर 5 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता रेल प्रशासन ने यात्रियों को स्टेशन तक आने जाने के लिए नई सुविधा शुरू की है। गोविंदपुरी और सेंट्रल स्टेशन पर सितंबर के अंत तक तय प्वाइंटों पर बुकिंग करने पर ओला राइड मिलेगी। ये राइड तय प्वाइंटों पर स्टेशन पर पिक और ड्राप करेंगी। यात्रियों को ओला राइड को भटकना न पड़ेगा।रेलवे ने लास्ट-माइल कनेक्टिविटी के उद्देश्य से मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर राइड-हेलिंग कियोस्क की सुविधा मुहैया कराने का फैसला किया है। यह सुविधा प्रयागराज में शुरू हो गई है। घंटाघर में दो तो गोविंदपुरी में एक प्वाइंट तय किया गया है। इन कियोस्क के जरिए यात्री सीधे राइड बुक कर सकेंगे। पहले से बुक की गई राइड के लिए निर्धारित स्थान पर सुविधाजनक ढंग से प्रतीक्षा भी कर सकेंगे। इससे रेलवे को छह लाख रुपये से अधिक राजस्व...