कानपुर, जुलाई 17 -- Kanpur News: मूसानगर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के हलिया गांव में शुक्रवार दोपहर सूने घर में छत से उतरे चोरों ने बकरी करोबारी के घर में रखे 50 हजार रुपये नगद और चांदी के जेवरात पार कर दिये। वापस आने पर सामान बिखरा देख 112 पर सूचना दी। पुलिस जांच में जुटी है।हलिया निवासी हीरालाल बकरी पालन करने के साथ उसका व्यापार भी करते हैं। वहीं उनका पुत्र सुरेन्द्र शटरिंग लगाने का काम करता है। हीरालाल शुक्रवार दोपहर बकरियां लेकर जंगल की ओर चराने निकल गये जबकि बेटा शटरिंग के काम पर निकल गया। दोपहर में घर के पीछे से सीढ़ी के सहारे छत से पहुंच कर आंगन में उतरने के बाद कमरे में बख्शों का ताला तोड़कर पिछले सप्ताह बेचे गये बकरों से मिली 50 हजार की नगदी के अलावा चांदी के पायल, कमर पेटी समेत अन्य सामान चोरी कर ले गये। शाम को वापस लौटने पर चोरी क...