कानपुर, नवम्बर 15 -- Kanpur News: कानपुर देहात/सिकंदरा, संवाददाता। सिकंदरा थाना क्षेत्र के करीमनगर डेरा स्थित ससुराल आए एक ट्रक चालक ने रविवार दोपहर में संदिग्ध परिस्थितियों में घर के पीछे की दीवार में निकली सरिया में फांसी लगा ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ व छानबीन की। फोरेंसिक टीम के साक्ष्य संकलन के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

घटना की पृष्ठभूमि मंगलपुर थाना क्षेत्र के बीसलपुर डेरा गांव निवासी तीस साल का धीरू पुत्र मुकुंदी ट्रक चालक था। उसकी शादी करीब 11 साल पहले करीमनगर डेरा गांव की सपना के साथ हुई थी। पति से झगड़ने के बाद करीब आठ माह पहले सपना अपने पुत्रों कार्तिक व हिमांशू को लेकर सिकंदरा थाना क्षेत्र के करीम नगर डेरा गांव में रहने वाली अपनी मां रामबेटी के पास आकर रह...