कानपुर, अक्टूबर 27 -- Kanpur News: कानपुर। शहर के प्रमुख सैडलरी उद्यमी सुशील मोहन टकरू को यूएसए की मैरीलैंड स्टेट यूनिवर्सिटी की ओर से मानद पीएचडी और स्वर्ण पदक दिया गया है। विश्वविद्यालय के डॉक्टोरल मॉनिटरिंग बोर्ड के पत्र के अनुसार, उनकी उपलब्धियां युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। सम्मान समारोह 25 अक्टूबर को नई दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...