कानपुर, अगस्त 27 -- Kanpur News: सरवनखेड़ा, संवाददाता। जिले में संचालित 166 पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को मिलने वाली मूलभूत सुविधाएं बदहाल हैं। सरकार और तेल कंपनियों के निर्धारित मानकों के अनुसार पेट्रोल पंपों पर स्वच्छ पेयजल, साफ-सुथरा शौचालय, मुफ्त हवा, प्राथमिक उपचार बॉक्स, शिकायत पेटिका, हेल्पलाइन नंबर और अग्निशामक की समुचित व्यवस्था होना जरूरी है। इसके बावजूद जिले के करीब 60 प्रतिशत पेट्रोल पंपों पर इन सुविधाओं की स्थिति संतोषजनक नहीं है। कहीं शौचालय में ताला लटका मिला तो कहीं हवा की मशीन खराब पड़ी है। कई स्थानों पर शिकायत पेटिका और हेल्पलाइन नंबर तक नजर नहीं आए। रनियां-सरवनखेड़ा क्षेत्र में स्थिति और भी खराब है। रायपुर-गजनेर मार्ग और रनियां-मैथा मार्ग पर संचालित आधा दर्जन से अधिक पेट्रोल पंपों पर बुनियादी सुविधाओं का अभाव दिखाई दिया। ...