कानपुर, जुलाई 14 -- Kanpur News: सुरसा। थाना क्षेत्र के धमेड़ी मजरा उमरापुर में पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। पीड़ित गौरव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने रुपये लेने उपदेश के पास जा रहा था। वहीं मौके पर गांव के ही अनुज व अवनीश पहले से मौजूद थे। पुराने विवाद को लेकर अनुज ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने थाना सुरसा में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...