Kanpur News: सुरसा में खेत के पानी को लेकर विवाद, मारपीट का आरोप
कानपुर, जुलाई 14 -- Kanpur News: सुरसा। थाना क्षेत्र के मढिया मजरा खजुरहरा में खेत की सिंचाई के पानी को लेकर विवाद होने का मामला सामने आया है। पीड़ित रमेशचन्द्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के ही अरुण कुमार और आलोक पाल ने उनके खेत का पानी बंद कर अपने खेत पर मोड़ लिया। अगले दिन सुबह जब खेत पर पानी न पहुंचने की जानकारी हुई तो पीड़ित ने विरोध किया। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। थानाध्यक्ष विश्वास शर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: खेत में पानी भर जाने पर मारपीट, तीन जख्मी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.