Kanpur News: सुरभि को ताज, रनर्स अप रहीं अन्नपूर्णा, श्वेता
कानपुर, सितम्बर 22 -- Kanpur News: कानपुर। मल्लिका ए हुस्न सीजन-एक का आयोजन मंगलवार को फजलगंज स्थित एक होटल में किया गया। यहां मिस कैटेगरी में सुरभि प्रथम स्थान पर रहीं। अन्नपूर्णा ने द्वितीय स्थान और श्वेता ने तृतीय स्थान हासिल किया। मिसेज कैटेगरी में तान्या, स्वाति और अनु मेहा विजेता रहीं। फैशन, सौंदर्य, संगीत और प्रतिभा से सजे इस कार्यक्रम में फिल्मी और फैशन जगत से जुड़े कलाकारों ने अपनी मौजूदगी से आयोजन की रौनक बढ़ाई। विधायक अमिताभ बाजपेयी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। लाइव सिंगिंग परफॉर्मेंस भी हुई। भोजपुरी अभिनेत्री एवं मॉडल शालू और प्रोफेशनल मॉडल खुशी ने शोस्टॉपर के रूप में रैंप पर अपनी खास मौजूदगी दर्ज कराई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.