Kanpur News: सीवर लाइन चोक से बिरहाना रोड में भरा पानी
कानपुर, अक्टूबर 28 -- Kanpur News: कानपुर। सीवर लाइन चोक होने से करवाचौथ से एक दिन पहले बिरहाना रोड मुख्य बाजार में जलभराव हो गया। इससे आने-जाने वाले लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इलाकाई लोगों ने जलभराव का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में डाल दिया। जिस पर तत्काल जलकल विभाग की टीम हरकत में आ गई। मौके पर सुपर सकर मशीन ने पहुंचकर तत्काल चोक लाइन को खुलवाया। इससे भरा हुआ सीवर का पानी निकल गया। जलकल जीएम आनंद त्रिपाठी ने बताया कि पानी भरा था। उसे निकलवाकर लाइन को खुलवा दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.