कानपुर, अक्टूबर 23 -- Kanpur News: कानपुर। पं. दीनदयाल उपाध्याय सीनियर पुरुष वॉलीबाल चैम्पियनशिप का आयोजन बस्ती में 28 से 31 अक्तूबर के बीच किया जाएगा। इस चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने के लिए मंडल की टीम का चयन ट्रायल के आधार पर किया गया। ग्रीनपार्क स्टेडियम में हुए ट्रायल में शहर के साथ कई जिलों से खिलाड़ियों ने भी प्रतिभा दिखाई। कोच सुरभित ने फ्रंट रो, बैक रो, मिडिल ब्लाकर, अपोजिट हिटर, लिब्रो यानी डिफेंडर के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की खोज की। ट्रायल से मंडल की टीम में 12 खिलाड़ी और तीन अतिरिक्त खिलाड़ियों का चयन किया गया है। टीम चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने के लिए 27 अक्तूबर को बस्ती जाएगी। यह भी पढ़ें- Kanpur News: मंडलीय महिला हैंडबाल टीम का चयन कोच ने बताया कि टीम में वैभव, लोकेश, अनुज, सचिन, राहुल, मोहित, शिवम शर्मा, आदित्य, सत्यदेव, आ...