कानपुर, अक्टूबर 13 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। यूपी चुनाव में सपा-कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर दोनों पार्टियों के बीच से आने वाले बयानबाजी पर सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि गठबंधन में सीट शेयरिंग के फॉर्मूले पर काम हो रहा है और इसमें दोनों पार्टियों का शीर्ष नेतृत्व की अंतिम निर्णय लेगा। कांग्रेसी नेताओं के इस मामले पर अक्सर आने वाले बयानों पर सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस मामले में सपा का कोई नेता तो बयानबाजी नहीं करता है। घाटमपुर में पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के बाद वह तिलक नगर के एक होटल में उन्होंने ये बातें कहीं। श्यामलाल पाल ने कहा कि प्रदेश भर की अधिकांशी सीटों पर प्रत्याशियों का चयन लगभग फाइनल हो चुका है। गठबंधन के आपसी समन्वय के बाद जो फॉर्मूला तय होगा...