Kanpur News: सीज 37 वाहनों की नीलामी 21 अगस्त को आरटीओ में
कानपुर, जुलाई 26 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। टैक्स बकाएदारी में शहर के कई थानों में सीज 37 वाहनों की नीलामी 21 अगस्त को आरटीओ परिसर में होगी। इन वाहनों में से किसी पर छमिया मेल तो किसी पर हेलन एक्सप्रेस लिखा है। रजिस्टर्ड कबाड़ी या आम व्यक्ति बोली लगा सकेगा। एआरटीओ कहकशां खातून और पीटीओ दीपक सिंह ने बताया कि मौके पर जैसा वाहन है, उसी आधार पर नीलामी होगी। कहकशां खातून ने बताया कि जिस वाहन का मामला अदालत में या फिर फाइनेंसर के बीच विवाद को लेकर लंबित है, उसका वाहन प्रमाण सहित आरटीओ आकर सूचना दे। इस तथ्य की जानकारी के बिना वाहन नीलाम हो जाता है तो सारी जिम्मेदारी वाहन स्वामी की होगी। सीज वाहनों में 12 ऑटो, 13 ई-रिक्शा, मोटर कैब, ट्रैक्टर, बस, ट्रक, गुड्स कैरियर हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.