Kanpur News: सीएसजेएमयू के सात छात्रों को मिली अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस में जॉब
कानपुर, अक्टूबर 22 -- Kanpur News: कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में कैम्पस ड्राइव का आयोजन किया गया, जिसमें अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस के प्रतिनिधियों ने छात्रों की लिखित परीक्षा और साक्षात्कार लिया। इसके आधार पर कंपनी ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग के सात होनहार छात्रों का चयन किया गया। कंपनी इन चयनित छात्रों को 5.5 लाख के पैकेज पर जॉब ऑफर की। इन छात्रों की नियुक्ति कंपनी के ग्वालियर स्थित आधुनिक विनिर्माण संयंत्र में की जाएगी। यहां वे रक्षा उपकरणों के निर्माण एवं विकास से जुड़ी गतिविधियों में योगदान देंगे। विवि के प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. प्रवीण भाई पटेल ने बताया कि वर्ष 2027 बैच के दिव्यराज तोमर, घनश्याम, रोहित वर्मा, देव कृष्ण शर्मा, सुधीर तिवारी व चिरंजीव त्रिपाठी के साथ वर्ष 2026 बैच की टीना स्वर्णकार का चयन हुआ। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.