Kanpur News: सीएसजेएमयू के मेधावियों को सम्मानित किया
कानपुर, सितम्बर 21 -- Kanpur News: कानपुर। शहीद वीर अब्दुल हमीद सोशल वेलफेयर सोसाइटी ने सोमवार को रावतपुर में सम्मान समारोह का आयोजन किया। सीएसजेएमयू में सम्मानित किए गए इंजीनियर शाह आलम, मोहम्मद इमरोज खान समेत पांच मेधावियों को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता कर रहे डॉ. निसार अहमद ने कहा कि हमारा उद्देश्य समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करने के साथ साथ स्वास्थ्य और सामाजिक बुराइयों को दूर करना है। यहां वरिष्ठ उपाध्यक्ष हाजी सलाउद्दीन, अब्दुल हमीद, तुफैल अहमद खान, जाकिर अली, अख्तर बरकाती, हाफिज शहादत हुसैन, तौहीद खान आदि थे। संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष सैयद नवाब अली ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.