Kanpur News: सीएसजेएमयू : रोज गार्डन में मनाया हरियाली तीज उत्सव
कानपुर, अगस्त 22 -- Kanpur News: कानपुर। सीएसजेएमयू के तुलसी उपवन (रोज गार्डन) में नीमा वुमेन फोरम की ओर से हरियाली तीज उत्सव का आयोजन किया गया। उत्सव का उद्देश्य महिलाओं के योगदान, मेहनत और समर्पण को सम्मान देना था। गीत, संगीत और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। थीम थी, हरियाली, खुशियों और मुस्कुराहटों का उत्सव। सचिव एवं वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्या डॉ. वंदना पाठक ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य महिला सदस्यों के योगदान, मेहनत और समर्पण के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त करना था। यहां फोरम की अध्यक्ष नीरजा दुबे, डॉ. हर्षा दुबे, डॉ. प्रतिमा गुप्ता, डॉ. मयूरी सिंह, निमिषा, डॉ. अंशू सिंह, डॉ. स्नेह पाण्डेय और हरिदास अकादमी के शिक्षक सरिता और अमित भी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Mathura News: हरियाली तीज महोत्सव में महिलाओं ने जीवंत की पुरानी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.