कानपुर, अगस्त 1 -- Kanpur News: कानपुर। चन्द्रशेखर आज़ाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ कम्युनिटी साइंस के प्रसार शिक्षा एवं संचार प्रबंधन विभाग ने विश्वविद्यालय के कैंपस स्कूल में बच्चों के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इसका उद्देश्य बच्चों में सामाजिक, व्यक्तिगत एवं पर्यावरणीय विषयों के प्रति जागरूकता विकसित करना था। नुक्कड़ नाटक एवं प्रेरक कहानियों के माध्यम से बच्चों को सड़क सुरक्षा, गुड व बैड टच, प्रदूषण से बचाव तथा पौधरोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व से अवगत कराया। प्रधानाध्यापक ने आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...