Kanpur News: सीएम ग्रिड सड़क की लेटलतीफी आफत, युवक का हाथ टूटा
कानपुर, अक्टूबर 4 -- Kanpur News: कानपुर दक्षिण, संवाददाता। सीएम ग्रिड योजना के तहत सड़क निर्माण और सुधार कार्य में हो रही लेटलतीफी अब लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। बाबा कुटी से साइट नंबर-वन के पास बन रही सीएम ग्रिड सड़क में पाइप लाइन के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरने से नयापुरवा निवासी रामरतन का बायां हाथ टूट गया। हादसा शुक्रवार शाम मार्बल मार्केट के पास स्थित धर्मबाग पार्क के सामने हुआ। घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों में नाराजगी है। टेंट कारोबारी रामरतन स्ट्रीट लाइट खराब होने की वजह से हादसे का शिकार हुए। वह घर से पैदल ही निकले थे। रामरतन के घायल होने की जानकारी पर क्षेत्रीय पार्षद शालू सुनील कनौजिया मौके पर पहुंचीं। उन्होंने सड़क की स्थिति देखी और नगर निगम व सीएम ग्रिड का काम कर रही कार्यदायी फर्म के जिम्मेदारों पर लापरवाही का आरोप लगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.