Kanpur News: सीएम ग्रिड की सड़क में खराब मिली गुणवत्ता, नोटिस
कानपुर, अक्टूबर 21 -- Kanpur News: कानपुर। स्वरूप नगर में बन रही मातास्वरूप रानी रोड पर रतन मैजिस्टक के सामने काम की गुणवत्ता खराब होने पर कंपनी को अधिशासी अभियंता जोन चार ने आखिरी नोटिस जारी किया है। इस सड़क को मेसर्स एसएस इंफ्राजोन प्राइवेट लिमिटेड लखनऊ की फर्म बना रही है। निर्माण ज्वांइट पर जरूरी टाइबार का प्रयोग नहीं किया गया। मौके पर गुणवत्ता अभियंता की उचित निगरानी का अभाव पाया गया। कार्य का प्रबंधन भी संतोषजनक नहीं पाया गया। इसके साथ ही एजिंग के कार्य में उचित एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप शटरिंग का प्रयोग नहीं किया गया। सड़क बनाने वाली फर्म ने गुणवत्ता मानकों का उल्लंघन किया। इससे टिकाऊपन प्रभावित होने का खतरा है। अधिशासी अभियंता ने अल्टीमेटम देते हुए कहा कि 24 घंटे में कमियों को दूर न करने पर कंपनी का भुगतान रोककर कार्रवाई की जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.