Kanpur News: सीएम के साथ एआई जनरेटेड फोटो लगाने पर केस
कानपुर, अक्टूबर 4 -- Kanpur News: कानपुर दक्षिण, संवाददाता। व्हाट्सएप पर एआई जनरेटेड मुख्यमंत्री के साथ डीपी लगाना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि युवक इस फोटो के जरिए प्रशासन व अन्य लोगों के बीच रौब गांठने का काम करता है। फिलहाल नौबस्ता पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। मछरिया निवासी अनीस अहमद के मुताबिक, नौबस्ता में रहने वाला मो़ नफीस उर्फ भूत ने मोबाइल नंबर से संचालित व्हाट्सएप प्रोफाइल पर एआई जनरेटेड मुख्यमंत्री के साथ अपनी फोटो लगा रखी है। वह इस फोटो के जरिए लोगों और प्रशासन के बीच अपना रसूख कायम करने के साथ अदब में लेने का प्रयास करता है। वहीं, बीते बुधवार को अधिशाषी अभियंता मिश्री लाल ने मछरिया में आवास-विकास की जमीन कूटरचित दस्तावेज तैयार कर बेचने में आरोपित नफीस व उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट कराई थी। नौबस्ता था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.