कानपुर, अगस्त 31 -- Kanpur News: आईजीआरएस की शिकायतों के निस्तारण में लगातार जिले की हो रही फजीयत के बाद प्रशासन ने अब बड़ी कार्रवाई का मूड बना लिया है। प्रशासन ने पांच आलाधिकारियों के खिलाफ शासन में कार्रवाई की संस्तुति की है। वहीं तीन विभागाधिकारियों को पत्र जारी कर लापरवाह अफसरों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है। एडीएम सिटी आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि निगेटिव फीडबैक के चलते आईजीआरएस की रैंक में गिरावट हो रही है। पांच आलाधिकारियों के खिलाफ शासन में कार्रवाई की संस्तुति का पत्र भेजा गया है। पिछले कई महीनों से जिले की आईजीआरएस की रैंक में सुधार नहीं हो रही। जुलाई में 75 जिले में कानपुर 68वें स्थान पर रहा। जिले को 140 में 109 अंक (77.86 फीसदी) मिले थे। कई विभागों के अफसर शिकायतों के निस्तारण ऑन टेबल ही कर दे रहे हैं। जिससे निगेटिव फी...