कानपुर, जुलाई 28 -- Kanpur News: पुखरायां, संवाददाता। कस्बा के सीएचसी में मंगलवार को एक्सरे कक्ष में सर्प घुसने की सूचना पर मरीजों में अफरा-तफरी मच गई। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने वन विभाग को सूचना दी गई, लेकिन सर्प नहीं मिल सका। इसके एक दिन पहले भी टीकाकरण के पास रखे जनरेटर में सांप मिला था, लेकिन पकड़ा नहीं जा सका था। सीएचसी पुखरायां के एक्सरे रूम में मंगलवार को सर्प घुसने की सूचना पर एक्सरे रूम के टेक्नीशियन अमित कुमार, स्वास्थ्य कर्मियों व मरीजों में अफरा-तफरी मच गई। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने वन विभाग को सूचना दी गई, जिसमें वनरक्षक मोनू सिसोदिया, अर्जुन सपेरा के साथ मौके पर पहुंचे और एक्सरे कक्ष में काफी समय तक सर्प को खोजने का प्रयास किया गया, लेकिन सर्प कहीं नहीं मिल सका। वहीं पर दो घंटे तक एक्सरे कार्य बाधित होने के बाद एक्सरे कार्य सुच...