कानपुर, अक्टूबर 31 -- Kanpur News: मंगलपुर,संवाददाता। संदलपुर ब्लॉक के हवासपुर स्थित सीएचसी के पीछे कथित रूप से संचालित हो रहे अवैध अस्पताल की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे हैं। सीएचसी के नजदीक ही अवैध अस्पताल का संचालन होने की चर्चा से विभागीय निगरानी व्यवस्था की पोल खुलती नजर आ रही है। हालांकि आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' वायरल फोटो की पुष्टि नहीं करता है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से समय-समय पर अवैध अस्पतालों और झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया जाता है, लेकिन इसके बावजूद क्षेत्र में ऐसे अस्पतालों का संचालन बंद नहीं हो पा रहा है। कार्रवाई के नाम पर महज खानापूर्ति होने से झोलाछाप डॉक्टरों के हौसले बुलंद हैं। कमोवेश यही हालात पूरे जिले के हैं। जहां बड़ी संख्या में आज ...