कानपुर, अगस्त 20 -- Kanpur News: कानपुर। गणेश शंकर विद्यार्थी इंटर कॉलेज, पांडु नगर का गुरुवार को जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीण कुमार तिवारी ने औचक निरीक्षण किया। प्रधानाचार्य बीके मिश्रा समेत यहां चार शिक्षक और चार कर्मचारी नदारद थे। 58 में 08 छात्र उपस्थित थे। कक्षों के सामने ऊंची-ऊंची घास उगी थी। सभी अनुपस्थित शिक्षकों और कर्मचारियों का वेतन रोक दिया गया है। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि लैब के बाहर कुत्ते बैठे थे। कई कक्ष बेहद जर्जर स्थिति में थे। यहां कुल 58 छात्र यहां पंजीकृत हैं लेकिन केवल 08 उपस्थित मिले। कक्षा 06 से 08 में छह छात्रों में एक भी नहीं आया। इनका मिड डे मील लिया जा रहा है।कक्षा 09 व 10 में 13 में से एक छात्र उपस्थित था। कक्षा 11 व 12 में 36 में 07 छात्र उपस्थित थे। केवल कक्षा 12 में हाजिरी ली गई थी। एक शिक्षक नेता हस्...