Kanpur News: सिगरेट लाने से मना करने पर दो सगे भाइयों को पीटा
कानपुर, अगस्त 29 -- Kanpur News: कानपुर दक्षिण। नौबस्ता मे सिगरेट लाने से मना करने पर दो सगे भाइयों ने हिस्ट्रीशीटर और उसके साथियों पर मारपीट व जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया। पीड़ित पक्ष ने आरोपितों के खिलाफ नौबस्ता थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। न्यू श्याम नगर निवासी अमर सिंह भदौरिया के अनुसार, शनिवार तड़के करीब चार बजे उनका भाई अविनाश नौबस्ता बाइपास पर खड़ा था, तभी गल्ला मंडी निवासी हर्ष द्विवेदी अपने भाई देव, साथी आरव मिश्रा व अन्य लोगों के साथ पहुंचा और सिगरेट लाने को कहा। भाई के मना करने पर विवाद हो गया। अमर के पहुंचने पर आरोपितों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि हर्ष ने पिस्टल की बट से अमर के सिर वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। आरोप है कि बाद में आरोपितों ने कार से कुचलकर मारने का प्रयास किया। नौबस्ता थानाप्रभारी ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.