कानपुर, जुलाई 10 -- Kanpur News: सरसौल। नर्वल थानाक्षेत्र के एक गांव में वृद्ध पान मसाला दुकानदार ने आरोप लगाया है कि सिगरेट न देने पर नशेबाजों ने उनके साथ मारपीट की और उनकी गुमटी में आग लगा दी। पीड़ित ने नर्वल थाने में शिकायत करने के साथ साथ घटना को बताते हुए एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया है। नर्वल के बेहटा सकट गांव निवासी 70 वर्षीय निवासी बाबूलाल की गांव के बाहर पान मसाले की गुमटी है। उनके अनुसार बीती पांच जुलाई की रात को गांव के तीन युवक नशे की हालत में आये और नशेबाजी करते हुए सिगरेट मांगने लगे। इस पर बाबूलाल ने सिगरेट देने से मना किया तो आरोपितों ने उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि आरेपितों ने उनकी गुमटी में आग भी लगा दी। जिसके बाद उन्होने नर्वल थाने में शिकायत की। वहीं बाबूलाल का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जि...