Kanpur News: सिकठिया में जमीन धंसी, गहरा गड्ढा होने से दहशत
कानपुर, सितम्बर 27 -- Kanpur News: सरसौल। महाराजपुर के सिकठिया में शनिवार मूसलाधार बारिश के बाद रात में सड़क किनारे खाली पड़ी जमीन धंस गई। लगभग 25 फीट गहरा गड्ढा हो गया। ग्रामीणों ने रविवार सुबह गड्ढा देखा तो आसपास मौजूद बच्चों व लोगों को दूर हटाया गया। पुलिस व नर्वल राजस्व विभाग को सूचना दी। लेखपाल व पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर बैरिकेडिंग कराई। लेखपाल मनोज कुमार ने बताया मिट्टी धंसने से 25 फीट गहराई का गड्ढा हो गया है। गड्ढा सड़क से लगभग पांच फीट की ऊंचाई पर है। गड्ढे के आसपास कोई न जा पाए, इसके लिए बैरिकेडिंग करा दी गई है। आसपास के लोगों से सावधानी बरतने के लिए कहा गया है। यह भी पढ़ें- Lucknow News: इकाना के पास धंसी सड़क, बेसमेंट की हो रही थी बेतरतीब खोदाई जल्द मिट्टी डलवाकर गड्ढे की पुराई करा दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.