Kanpur News: सिकंदरा ओवरब्रिज पर मरम्मत शुरु, नीचे से निकाले गए वाहन
कानपुर, सितम्बर 27 -- Kanpur News: सिकंदरा ,संवाददाता। कानपुर-इटावा हाईवे पर सिकंदरा में ओवरब्रिज की एक लेन धसने के बाद रविवार को उस पर मरम्मत का काम शुरु किया गया। एनएचएआई की मेंटीनेंस कंपनी की ओर से सबसे पहले दरारें भरने का काम शुरु किया गया है। इसके बाद सड़क की मरम्मत शुरु की जायेगी। वहीं वाहनों को डायर्वट करके सर्विस रोड से गुजारा जा रहा है। कानपुर-इटावा हाईवे पर शनिवार की दोपहर में सिकंदरा के सूर्या ओवरब्रिज पर पुल की सड़क के जोड़ में बड़ी दरार आने से एक ओर की सड़क धस गई थी। इसके बाद आनन-फानन अफसरों ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल करने के बाद ओवरब्रिज पर ट्रैफिक रोक दिया गया था। वाहनों को डायवर्ट करके सर्विस रोड से निकाला जा रहा है। इसके बाद रविवार को दिन भर एनएचएआई की मेंटीनेंस कंपनी की ओर से पुल के ऊपर दो लेन के बीच आई दरार में मसाला भरन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.