कानपुर, अगस्त 8 -- Kanpur News: कानपुर। सर पदमपत सिंहानिया एजुकेशन सेंटर में चल रहे सीबीएसई क्लस्टर टेबल टेनिस चैम्पियनशिप में शनिवार को विभिन्न आयुवर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी-अपनी टीम को जीत दिलाकर सेमीफाइनल में पहुंचाया। कमला नगर स्थित स्कूल परिसर में खेले गए अंडर-14 बालिका वर्ग में लखनऊ के एसएजे स्कूल की टीम ने चिंटल्स को 3-0 से हराया। बालक वर्ग में सिंहानिया स्कूल की टीम ने रोमांचक मुकाबले में डीपीएस आजाद नगर को 3-2 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अंडर-17 बालिका वर्ग में सिंहानिया स्कूल की टीम ने अयोध्या के जेबी अकादमी को 3-0 से और लखनऊ के एलपीएस स्कूल की टीम ने 3-0 से लखनऊ की एसकेडी टीम को पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। यह भी पढ़ें- चिंटल्स ने सेंट मैरी इटा...