Kanpur News: सिंहानिया स्कूल को हरा एलेन हाउस बना चैम्पियन
कानपुर, अगस्त 31 -- Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता बर्रा दो स्थित पूर्णचंद्र स्कूल के फुटबाल मैदान में चल रही अंतर स्कूल जूनियर फुटबाल प्रतियोगिता में सोमवार को सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले खेले गए। फाइनल में एलेन हाउस पनकी ने सिंहानिया स्कूल को हराकर खिताब जीता। पहले सेमीफाइनल में एलेन हाउस पनकी और पूर्णचंद्र स्कूल के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। दूसरे हाफ के अंतिम क्षणों में एलेन हाउस पनकी के खिलाड़ी ने शानदार गोल कर टीम को 1-0 से जीत दिलाने संग फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में सिंहानिया स्कूल ने मदर टेरेसा स्कूल को 1-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। समापन समारोह में मुख्य अतिथि लखनऊ की डॉ. शुभम गुप्ता ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र प्रदान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.