Kanpur News: सिंहानिया और मदर टेरेसा स्कूल में होगा सेमीफाइनल मुकाबला
कानपुर, अगस्त 27 -- Kanpur News: कानपुर। बर्रा दो स्थित पूर्णचंद्र स्कूल के फुटबाल मैदान में चल रही इंटर स्कूल जूनियर फुटबाल प्रतियोगिता में गुरुवार को क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। इसमें शानदार प्रदर्शन के साथ एलेन हाउस स्कूल (पनकी), पूर्णचंद्र स्कूल, सिंहानिया स्कूल और मदर टेरेसा स्कूल ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता के पहले क्वार्टर फाइनल में एलेन हाउस (पनकी) ने डीपीएस बर्रा को 2-0 से हराया। विजेता टीम की ओर से अंश ने शानदार गोल किया। दूसरे मुकाबले में पूर्णचंद्र ने एलेन हाउस (रूमा) को 5-0 से पराजित किया। पूर्णचंद्र की ओर से निपुण ने गोल दागा। तीसरा क्वार्टर फाइनल सिंहानिया स्कूल और जयपुरिया स्कूल के बीच रोमांचक रहा। निर्धारित समय तक दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं। फिर ट्राइब्रेकर में सिंहानिया स्कूल ने 2-1 से जीत दर्ज कर सेमीफा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.