Kanpur News: सिंधी समुदाय ः श्री झूलेलाल का पर्व चालिहा आज से, पट बंद होंगे
कानपुर, जुलाई 15 -- Kanpur News: कानपुर। सिन्धी समुदाय का मुख्य पर्व चालिहा गुरुवार से प्रारम्भ होगा। इस दौरान प्राचीन झूलेलाल मंदिर रामबाग के अखण्ड ज्योति के पट 40 दिनों के लिए भक्तों के दर्शनार्थ बंद हो जाएंगे। श्री झूलेलाल अखण्ड ज्योति ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री अशोक मखीजा ने बताया कि 25 अगस्त को मन्दिर के अखण्ड ज्योति के पटों को भक्तों के दर्शनार्थ खोला जाएगा। भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी। रामाबाग की तैयारी बैठक में अशोक माखीजा, धर्मपाल इसरानी, लक्ष्मण आडवानी, दिलीप वलेचा, ओमी दादा, इन्दर पमनानी, श्याम तलरेजा, नारायन दास आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Kanpur News: श्री झूलेलाल मंदिर के स्थापना दिवस पर सुख, शांति की अरदास
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.