Kanpur News: सिंधी समाज ः चंद्र दर्शन पर गूंजा..दमादम मस्त कलंदर
कानपुर, अगस्त 14 -- Kanpur News: कानपुर। सिन्धी समाज के मुख्य पर्व चालिहा महोत्सव के 30वें दिन चन्द्र दर्शन (चांद) के अवसर पर रामबाग स्थित श्री झूलेलाल मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन गायकों ने 'लाल पुरिजी तन, रखियो भला झूलेलाल' व 'दमादम मस्त कलंदर अली दा पहला नम्बर' आदि का गायन कर श्रद्धा की बयार बहाई। मंदिर का भव्य शृंगार किया गया था। हिन्दू पंचांग के अनुसार पड़ने वाले हर चन्द्र दर्शन (चांद) के दिन का झूलेलाल मंदिरों में विशेष महत्व होता है। पूर्वजों को याद कर कुनरी पूजन का आयोजन भी किया जाता है। देर शाम पूरे रीति रिवाज बहराणा साहब व कनरियों को श्रद्धापूर्वक मां गंगा में समर्पित किया गया। यहां अशोक भारती, व्यास पाल इसरानी, लक्ष्मण आडवाणी, दिलीप पलेचा, संदीप बुलानी, उमेश राजपाल, उदय पमनानी आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.