कानपुर, जुलाई 21 -- Kanpur News: बिधनू, संवाददाता। बिधनू में मंगलवार को सिंचाई पर्यवेक्षक अजय प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए शॉल व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। समारोह का संचालन नरेंद्र सिंह सेंगर ने किया। इस दौरान दीपकांत दीक्षित, अनस जाबरी, कुलदीप वर्मा, राम सिंह गौर, शिव कुमार पाल, राजकुमार व सौरभ त्रिपाठी समेत विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...